Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ पर बीते 18 अक्टूबर को हमला हुआ था। तीन अज्ञात लोगों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर फायरिंग की थी। इस मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस मामले में और भी कई खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश हरियाणा के इंजीनियर प्रांजल ठाकराल ने की थी। जो इसी साल मार्च में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं दो लड़कियों के सहारे मुंबई तक जिगाना और देसी पिस्टल की सप्लाई की गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सलमान खान के बाद शूटर्स के निशाने पर आए Aamir Khan? एक्टर की तलाश में पहुंचे घर... फिर शुरू किया प्लान B

Tiger Shroff Firing Case में बड़ा खुलासा
जिगाना और देसी पिस्टल का हुआ इस्तेमाल
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में राधा और बबीता नाम की दो लड़कियों ने हथियार सप्लाई किया था। केस में हुए खुलासे के मुताबिक, बबीता और राधा 17 अक्टूबर को मुंबई पहुंची थीं और दादर ईस्ट में रुकी थीं। उन्होंने ही दोनों शूटर्स को हथियार और कारतूस दिये थे। दोनों ने हथियार की सप्लाई के लिए 10-12 हजार रुपये लिये थे। खबरों के मुताबिक, फायरिंग में जिगाना और देसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। टाइगर श्रॉफ से पहले जिगाना का प्रयोग बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था।
