देश

प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेमी संग किस करते देख भड़के लड़की के घरवाले, कोलकाता में युवक को पिता समेत सड़क पर नंगा घुमाया

कोलकाता से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं लड़की के साथ युवक के कथित संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों को बिना कपड़ों के इलाके की सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया गया।

Image

कोलकाता में युवक को पिता समेत सड़क पर नंगा घुमाया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक और उसके दोस्त को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने युवक के पिता को भी मौके पर बुलाकर उनको भी पीटा। इसके बाद बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर तीनों को निर्वस्त्र किया गया और घर के सामने गली में करीब 50 मीटर तक घुमाया गया।

युवती से मिलने गया था युवक,विवाद के बाद मारपीट

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम की है। पीड़ित रोहित मलिक (18) अपने दोस्त रुद्र दास (19) के साथ सरसुना थाना क्षेत्र के खालपाड़ मठ के पास एक 13 वर्षीय युवती से मिलने गया था। तीनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान रोहित ने कथित तौर पर युवती को चूम लिया। युवती के मामा के एक परिचित ने यह देख लिया और इसकी जानकारी उसके मामा राहुल बर्मन तथा पिता प्रदीप सरकार को दी।

इसके बाद युवती के पिता और मामा मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को खुड़ीरामपल्ली स्थित अपने घर ले गए। पुलिस के अनुसार, वहां दोनों के साथ मारपीट की गई और रोहित से उसके पिता को बुलाने के लिए कहा गया।

पिता को भी बुलाकर पीटा, निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, इस बीच युवती के मामा ने अपने तीन से चार दोस्तों को भी प्रदीप सरकार के घर बुला लिया। जब रोहित के पिता रतन मलिक वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि बंदूक के बल पर तीनों को जान से मारने की धमकी दी गई और निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उन्हें घर के सामने की गली में करीब 50 मीटर तक निर्वस्त्र घुमाया गया।

बाद में इसे लेकर पीड़ित रतन मलिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरसुना थाना में मामला संख्या 222/2026 (दिनांक 26/10/2026) के तहत BNS की धारा 109/118(i)/117(2)/127(2)/356(2)/351(3)/140(3)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 1B(a) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवकों की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें बंदूक की नोक पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया था।

लड़की के पिता,मां और मामा गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस ने युवती के पिता प्रदीप सरकार,उसके मामा राहुल बर्मन उर्फ भुलु और मां रिंकू सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,मामले में दर्ज प्राथमिकी में युवती की मां का भी नाम है। घटना में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

बंदूक की तलाश, CCTV फुटेज जुटा रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया गया था। हालांकि, जांच के दौरान अब तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा रही है। इसके अलावा, कुछ स्थानीय लोगों की पहचान की गई है, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article