OMG: ये तो हम सब जानते हैं फैशन की दुनिया में ऐसी-ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में जानकर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आलम ये है कि फैशन की दुनिया अजीबोगरी ट्रेंड से भरी हुई है। इतना ही नहीं लोग इस ट्रेंड (Weird Trend) को काफी पसंद भी करते हैं और इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर लोगों को एक नया और अनोखा ट्रेंड काफी हैरान कर रहा है। क्योंकि, इस ट्रेंड में फेट हुए मोजे काफी कीमत पर बिक रहे हैं और लोग इशे खरीद भी रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
आमतौर पर लोग अच्छी चीजों के लिए पैसे खर्च करते हैं। लेकिन, आज के समय में अजीबोगरीब फैशन के लिए भी लोग काफी पैसे खर्च कर डालते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें फटे मौजे के लिए लोग अच्छे-खासे पैसे खर्च कर रहे हैं। इन मौजों की इतनी कीमत है कि एक जोड़ी खरीदने में आप 2 ग्राम सोना तक खरीद सकते हैं। सुनकर भले ही आपको यकीन हीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आज कल अमीर लोग इस फट मौजे को बड़े शौक से खरीद रहे हैं। लग्जरी ब्रांड्स ने ‘डिस्ट्रेस्ड लुक’ को नया रूप दिया है। यहां एक जोड़ी फटे मौजे की कीमत 15,000 से 40,000 रुपये तक बताई जा रही है।
ये फैशन का मामला है...
वहीं, कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन 80,000 रुपये से भी ज्यादा में बिक रहे हैं। इस कीमत में तो आप आसानी से दो ग्राम सोना तक खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इन मौजों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां आपको बता दें कि इससे पहले फटे जींस, शर्ट, टी-शर्ट भी काफी ट्रेंड में रह चुके हैं और लोग इन्हें खरीदने के लिए अच्छे-खासे पैसे भी खर्च करते हैं।
