वायरल न्यूज़

OMG: इस दूल्हे को दहेज में मिला इतना सामान, Video देखकर आपकी आंखें चौंधियां जाएंगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 04:34 PM IST

Dulha Viral Video: कई पिता तो अपनी बेटी की शादी में खुशी में दहेज देते हैं, वहीं कई बार तो दूल्हे के दबाव के चलते दहेज देना पड़ता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे के आस-पास दहेज का पूरा भंडार नजर आ रहा है। दूल्हे को शादी में इतना दहेज मिला है, जितना शायद ही आप कल्पना कर पाएंगे।

Image

दूल्हे को मिला ढेर सारा दहेज (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे को दहेज में मिला बहुत ज्यादा सामान
  • दो-ती ट्रक में भी नहीं ले जा पाएगा सामान
  • वीडियो देखकर आपको नहीं होगा यकीन

Dulha Viral Video: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि दहेज लेना बुरा है। दहेज को एक सामाजिक बुराई भी माना जाता है। यहां तक कि सरकारों द्वारा दहेज के खिलाफ बड़े-बड़े कार्यक्रम चलाए जाते हैं। बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा में दर्जनों फिल्में दहेज के खिलाफ बनती हैं। इसके बाद भी ज्यादातर पिताओं को अपनी बेटियों की शादी में दहेज देना पड़ता है। कई पिता तो अपनी बेटी की शादी में खुशी में दहेज देते हैं, वहीं कई बार तो दूल्हे के दबाव के चलते दहेज देना पड़ता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंंगे।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

वीडियो में आपको जो दिखाई देगा, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे को शादी में इतना दहेज मिला है, जितना शायद ही आप कल्पना कर पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा शादी के मंडप में बैठा हुआ है। दूल्हा नोटों की माला पहने नजर आ रहा है। वहीं उसके आस-पास दहेज का पूरा भंडार नजर आ रहा है। दूल्हे को दहेज में कार तो मिला ही। इसके साथ ही घर-गृहस्थी का हर सामान मिला है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे को दहेज में ढेर सारा बर्तन मिला है। इसके अलाव सोफा, एसी, फ्रीज, कूलर, पंखा, गाड़ी हर कुछ मिला हुआ है। यहां तक कि कई-कई सामान उसे दो-दो तीन-तीन मिला हुआ है। इसके अलावा दूल्हे को ढेर सारा गहना भी मिला हुआ है। इस दूल्हे के दहेज का सामान देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। वीडियो को graduatememeswala नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग दूल्हे की जमकर फजीहत कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article