एजुकेशन

NEET MDS Cut Off 2026: NBEMS ने घटाई क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल, नई कटऑफ जारी

NEET MDS Cut Off 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम कर दी है।

Image

NBEMS ने घटाई क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NEET MDS 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम कर दी है। जनरल, EWS, SC, ST, OBC और PwBD समेत सभी संबंधित कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में 20.576 पर्सेंटाइल पॉइंट की कटौती की गई है। उम्मीदवार नई कटऑफ की जानकारी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने यह बदलाव DCI MDS Regulations, 2017 और 2018 के संशोधित नियमों के तहत किया है।

NEET MDS 2026 की नई कटऑफ कितनी है?

NBEMS की ओर से जारी संशोधित कटऑफ के अनुसार, अब उम्मीदवारों को पहले के मुकाबले कम अंक हासिल करने पर भी क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा। कैटेगरी के हिसाब से पुरानी और नई कटऑफ नीचे दी गई है।

कैटेगरीपहले की कटऑफनई कटऑफनई क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल
जनरल (UR/EWS)30823429.424
जनरल-PwBD28921824.424
SC/ST/OBC (PwBD सहित)27120019.424

NEET MDS रैंक में कोई बदलाव नहीं

उम्मीदवार ध्यान दें कि क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल और कटऑफ अंक कम किए गए हैं, लेकिन NEET MDS 2026 की रैंक में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी है और यह सूचना बुलेटिन में दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर फेस आईडी और बायोमेट्रिक जांच पर निर्भर करेगी।

ऐसे चेक करें नई कटऑफ

1. सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Public Notice सेक्शन खोलें।

3. ‘Revised cut-off scores of NEET-MDS 2026 after lowering of qualifying percentiles’ लिंक पर क्लिक करें।

4. PDF में अपनी कैटेगरी की नई कटऑफ देखें और इसे डाउनलोड कर लें।

किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार NBEMS के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article