शहर

दिल्ली में विमान से टकराया पक्षी, दुबई की EK517 फ्लाइट लेट; कितने बजेगी भरेगी उड़ान

एमिरेट्स ने बताया कि इसके चलते दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी उड़ान EK517 में देरी होगी, क्योंकि विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही है। दिल्ली से दुबई के लिए 16:25 बजे रवाना होने वाली थी।

Image

दिल्ली में पक्षी से टकराया एमिरेट्स का विमान

दिल्ली : दुबई से दिल्ली आ रही Emirates flight EK517 से एक पक्षी टकरा गया। विमान के दिल्ली में उतरते समय एक पक्षी से टकराने की घटना होना बताया जा रहा है। एमिरेट्स ने बताया कि इसके चलते दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी उड़ान EK517 में देरी होगी, क्योंकि विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही है। दिल्ली से दुबई के लिए 16:25 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब मरम्मत और तकनीकी जांच के बाद ही उड़ान भरेगी।

एयरलाइन के मुताबिक, प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। अब यह उड़ान 18 अक्टूबर को दिल्ली के स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे रवाना होने की उम्मीद है। एमिरेट्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

हालांकि, विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन घटना के दौरान किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई। विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। इंजीनियर यह पता करने में जुटे हैं कि कोई टेक्निकल फॉल्ट तो नहीं आई है, जिससे विमान को उड़ान भरने में दिक्कत हो। गनीमत रही कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल, यात्रियों को नई समय सारणी का इंतजार है।

बर्ड स्ट्राइक

दरअसल, विमान से पक्षियों के टकराने की घटना को विमानन क्षेत्र में बर्ड स्ट्राइक कहा जाता है। ऐसी घटनाओं में विमान के इंजन, विंडशील्ड या बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंचता है, जिसके बाद विमान की गहनता से जांच की जाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article