वायरल न्यूज़

OMG: मौत के 28 मिनट बाद दोबारा जिंदा हो गया शख्स, बताया मरने के बाद उसके साथ क्या-क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 27, 2023, 07:18 PM IST

Man Alive Again: ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने बताया कि मरने के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ। फिर अचानक से वह 28 मिनट बाद जिंदा हो गए। इस शख्स की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अब शख्स दोबारा अपनी जिंदगी जीने में लगे हुए हैं।

Image

मरने के बाद जिंदा हुआ शख्स (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है शख्स
  • अचानक से हार्ट अटैक में हुई मौत
  • 28 मिनट बाद दोबारा हो गए जिंदा

Man Alive Again: क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद क्या होता है? हर शख्स के मन में कभी न कभी इसे लेकर सवाल जरूर आता होगा। एक शख्स ने कुछ ऐसा दावा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शख्स ने दावा किया है कि वह मरने के बाद दोबारा जिंदा हो गया।इसके साथ ही शख्स ने यह भी बताया कि मरने के बाद उसके साथ क्या-क्या हुआ? एक तरह से शख्स ने मरने के बाद के वक्त का अनुभव किया। यह शख्स ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। इस शख्स के पूरी दुनिया में चर्चे हो रहे हैं।

28 मिनट बाद अचानक जिंदा हुआ शख्स

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 57 साल के फिल (Phill Zdybel) मार्शल आर्ट्स ट्रेनर हैं। वह टैक्सी ड्राइविंग का काम भी करते हैं। शख्स के साथ पिछले साल नवंबर महीने में हैरान करने वाली घटना घटी। वह अपने बेटे के साथ कोर्ट में बास्केटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद वह वहीं पर गिर पड़े। आनन-फानन में उनके बेटे ने एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद फिल को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान वह 28 मिनट के लिए मर गए थे।

मरने के बाद शख्स के साथ हुआ ऐसा

डॉक्टर के अनुसार, फिल का दिल धड़कना बंद हो चुका था। हालांकि 28 मिनट बाद वह फिर से जीवित हो गए थे। इसके बाद फिल ने अपना अनुभव साझा किया। फिल ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि जैसे वह अपनी आत्मा से बाहर निकले और वहीं पर उड़ने लगे। वह देख रहे थे कि एक नर्स उनकी बॉडी को फिर से जिंदा करने में लगी हुई थी। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं। फिल का मानना है कि यह किसी चमत्कार जैसा था। इतने लोगों के सामने उन्हें हार्ट अटैक आया और वह फिर से जिंदा हो गए। अब वह फिर से मार्शल आर्ट्स करने लगे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article