वायरल न्यूज़

VIDEO: चाचा ने बस में चढ़ने के लिए भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर लोग बोले- ये है नेक्स्ट लेवल का स्वैग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने बस में चढ़ने के लिए अनोखा जुगाड़ भिड़ाया। इस नजारे को देखकर एक पल के लिए हर कोई दंर रह गया। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

चाचा का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @pradeep__aunde_002_official)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Jugaad Video) लोगों के दिन बनाने वाले होते हैं और यूजर्स उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक चाचा ने बस में चढ़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप एक पल के लिए जरूर चौंक जाएंगे।

भारत में आपको ऐसे-ऐसे नमून देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कई बार तो लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होने लगती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। दरअसल, इस वीडियो में एक चाचा ने बस में अजीबोगरीब तरकीब का इस्तेमाल किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं चाचा को जब गेट से बस के अंदर चढ़ने का मौका नहीं मिला तो, उन्होंने खिड़की से ही रास्ता बना दिया। चाचा जबरन खिड़की से बस में घुस रहे हैं। वहीं, दो लोग किसी तरह उन्हें बस में चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

चाचा का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो नेक्स्ट लेवल का स्वैग है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'pradeep__aunde_002_official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाख लोगों देख चुके हैं। जबकि, करीब 90 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो कमाल कर दिया। कुछ का कहना है कि ये है असली देसी जुगाड़। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article