वायरल न्यूज़

जेम्स बॉन्ड मिशन जैसा थ्रिल!-5°C में लहंगे में स्नोबोर्डिंग कर भारतीय लड़की ने उड़ाए सबके होश, देखें Viral Video

Viral Video: मुंबई की नेशनल स्नोबोर्डर उर्मिला पाबले ने स्विट्जरलैंड के फेमस माउंट टिटलिस पर माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के जमा देने वाले तापमान में बिना किसी थर्मल जैकेट के पारंपरिक बैंगनी लहंगे में स्नोबोर्डिंग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

मुंबई की लड़की ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @ursk8kid)

Viral Video: बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर जब ठंडी हवाएं चलती हैं, तो आम इंसान भारी-भरकम जैकेट, ग्लव्स और थर्मल इनरवेअर के बिना बाहर कदम रखने से भी कतराता है। लेकिन, अगर कोई आपसे कहे कि -5°C तापमान में कोई बिना जैकेट, केवल भारतीय पारंपरिक लहंगे में बर्फीली ढलानों से स्नोबोर्डिंग (Snowboarding Video) करते हुए नीचे उतर आया तो क्या आप यकीन करेंगे? जाहिर सी बात है एक पल के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। मुंबई की रहने वाली एथलीट और स्नोबोर्डर उर्मिला पाबले ने स्विट्जरलैंड की मशहूर माउंट टिटलिस की पहाड़ियों पर कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उनका एक रोमांचक और दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्मिला बैंगनी रंग के खूबसूरत चोली-लहंगे में नजर आ रही हैं। धूप के चश्मे और लहंगे के घेरे को संभालते हुए वह अपने पैरों में स्नोबोर्ड को सेट करती हैं और पलक झपकते ही पहाड़ों की ढलान पर फिसलना शुरू कर देती हैं। गहरे बादलों और डूबते सूरज के खूबसूरत नजारे के बीच जब उनका लहंगा हवा में लहराता है, तो यह नजारा किसी बॉलीवुड फिल्म के ड्रीम सीक्वेंस जैसा लगता है। उर्मिला पाबले के लिए यह केवल रील बनाने की कोशिश नहीं थी, बल्कि इसमें जान का जोखिम भी शामिल था। इस रोमांचक अनुभव के बारे में बताते हुए उर्मिला ने कहा कि शाम के समय जब वहां सामान्य टूरिस्ट लिफ्ट्स बंद हो चुकी थीं और ढलान पर गश्त करने वाली 'स्नोकैट' मशीनें काम कर रही थीं, तब उन्होंने सही समय का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि हमे सूर्यास्त का सही शॉट लेने के लिए घंटों कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ा। जब हम पहाड़ से नीचे की ओर उतरे तो कई बार ऐसा हुआ कि बादलों की वजह से मुझे 10 सेकंड तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। ऐसा लगा जैसे मैं आंखें बंद करके स्नोबोर्डिंग कर रही हूं। यह किसी जेम्स बॉन्ड मिशन जैसा था। ठंड से हाथ-पैर जम चुके थे, लेकिन जब बादलों के बीच से डूबता सूरज दिखाई दिया, तो वो पल अद्भुत था। देखें वीडियो...

    मुंबई की लड़की का धमाल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सकते में आ गए होंगे। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ursk8kid नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह लड़की वहां की बर्फीली हवाओं से भी ज्यादा कूल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि माइनस 5 डिग्री में बिना कांपे इतने प्यारे एक्सप्रेशन्स कैसे दिए? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article