Ratan Tata Simplicity: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उद्योगपतियों की दुनिया से हटकर भी उनकी एक अलग पहचान थी, जिसके लिए वे दुनियाभर में जाने जाते थे। उन्हें उनके स्वभाव और देश के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। ऐसे में उनके जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे कभी भरा न जा सकेगा।
इस बीच नितिन गडकरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे रतन टाटा की सादगी के बारे में बता रहे हैं। इस किस्से को सुनकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। टाटा साहब अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते थे। वीडियो के वायरल होते ही लोग और भी टाटा साहब के दिल लगा बैठेंगे। अपने कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने काम किया।
रतन टाटा की सादगी पर नितिन गडकरी का वीडियो वायरल
वीडियो में नितिन गडकरी कहते हैं कि रतन टाटा जी मेरे अच्छे मित्र हैं। एक बार वे मुंबई के मालाबार स्थित मेरे घर आ रहे थे और रास्ता भूल गए। फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि नितिन तुम्हारे घर का रास्ता भूल गया हूं। मैंने कहा अपना फोन ड्राइवर को दीजिए। इस पर टाटा साहब ने कहा कि ड्राइवर नहीं है, मैं खुद ही गाड़ी चला रहा हूं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में आप टाटा साहब की सादगी भरे कई और किस्से भी सुन सकते हैं, जो बेहद प्यारा है।
