मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक राहत भरी और खुशी की खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी एमपीईएसबी ने पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 युवाओं को नौकरी मिलेगी, जिसमें 28 पद सूबेदार के लिए हैं और 472 पद स्टेनोग्राफर के लिए। अगर आप भी लंबे समय से इस नतीजे का इंतजार कर रहे थे, तो अब आप मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेहनत का फल देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
रिजल्ट देखने के लिए आपको बहुत ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in को ओपन करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लेटेस्ट अपडेट्स का एक सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- वहां आपको सूबेदार और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट लिंक मिलेगा, उस पर जाएं।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स भरें।
- सबमिट करते ही आपका फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें। (Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 Link)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
रिजल्ट आने के बाद
रिजल्ट देखना सिर्फ आधा काम है, असली चुनौती अब शुरू होती है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, उन्हें अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), मेडिकल टेस्ट और अंत में जॉइनिंग शामिल है।
ये भी पढ़ें
1. दस्तावेजों की फाइल अभी से तैयार करें:
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त अक्सर छात्र भागदौड़ में फंस जाते हैं। ऐसे में आप अभी से अपने सभी ओरिजिनल मार्कशीट्स, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और फोटो की कम से कम दो-दो फोटोकॉपी वाली फाइल तैयार कर लें। अगर किसी डॉक्यूमेंट में कोई नाम या स्पेलिंग की छोटी भी गलती है, तो उसे अभी से ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दें। बाद में समय कम मिलेगा।
2. मेडिकल परीक्षण के लिए शारीरिक तैयारी:
यह कोई सामान्य डेस्क जॉब नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग से जुड़ी सेवा है। इसलिए मेडिकल टेस्ट काफी बारीकी से होता है।
3. अफवाहों से बचें और आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें:
ऐसी किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें। जॉइनिंग, वेरिफिकेशन और आगे के निर्देशों के लिए केवल एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग के आधिकारिक नोटिस का ही पालन करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: "रैंक का सपना नहीं देखा, सिर्फ मेहनत": कोटा के कृतिक जैन ने Re-NEET में हासिल किया AIR 18
