वायरल न्यूज़

जमीन के अंदर अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन, दिखा हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2024, 01:11 PM IST

Nagin Ka Video: देखकर हैरान रह जाएंगे कि अबकी बार कैमरे में एक ऐसी नागिन कैद हुई है जो जमीन में अपने अंडों की रखवाली करती है। कोई उसके करीब जाता है तो तुरंत फन मारती है।

Image

जमीन में अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन में अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन
  • किसी इंसान के करीब आने पर मारती है फन
  • नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे

Nagin Ka Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक नागिन जमीन के अंदर अपने अंडों की रखवाली करते हुए कैमरे में कैद हुई है। इतना ही नहीं जब किसी ने उसके करीब जाने की कोशिश की तुरंत फन मार दिया। नागिन का ऐसा रूप देखकर खुदाई कर रहे मजदूर भी गोली की रफ्तार से भाग निकले। अंडों की रखवाली करते हुए नागिन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि किसी शख्स ने जमीन में खुदाई का काम शुरू करवाया। इसके लिए मजदूर आते हैं और जमीन खोदना शुरू कर दिया। शुरुआत में किसी को भी अंदाजा नहीं होता है कि उनका किसी खतरनाक नागिन से सामने होने वाला है। मजदूर खुदाई करते हैं कि एकाएक उन्हें नागिन को फुफकारने की आवाज सुनाई दी। जब धीरे-धीरे मिट्टी हटाई गई तो फन फैलाए नागिन सामने बैठी थी। उसके करीब में बहुत सारे अंडे भी नजर आते हैं। देखकर साफ लगता है कि नागिन अपने अंडों की हिफाजत कर रही है।

देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि किसी ने नागिन को जमीन से बाहर निकालने की कोशिश की तो गुस्सैल रूप नजर आ गया। इसमें नागिन इतनी जोर से फन मारती है कि सभी कई फीट पीछे जाकर खड़े हो गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। वीडियो इंस्टाग्राम पर murliwalehausla24 नाम से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article