प्रकृति ने कई तरह के जीव-जंतुओं को बनाया है। जिनमें से कुछ जानवरों की प्रवृति ऐसी होती है, जिसे देख हम इंसान चकित रह जाते हैं। इनमें से ही एक हैं पाकिस्तान में पाए जाने वाली ये खास बकरियां। जो मटक-मटक कर चलती है, इन्हें अगर आप चलते हुए देख लें तो आपको ऐसा लगेगा कि ये बकरियां चलते वक्त नाच रही हैं।
ये भी पढ़ें:
डांस करते हुए चल रही हैं बकरियां
इस खास प्रजाति के बकरियों के एक समूह का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने मालिक के साथ कहीं जा रही हैं। इस दौरान वे बकरियां कुछ ऐसे चल रही हैं, जैसे वे अपनी गर्दन हिला-हिलाकर नाच रही हों। इन बकरियों को नाची बकरी कहा जाता है। जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाई जाती हैं। खासतौर पर झांग, मुल्तान और मुजफ्फरगढ़ जैसे इलाकों में पाई जाती है। ये बकरियां आम बकरियों की तुलना में आकार में बड़ी होती है। जिन्हें मीट के लिए बड़े स्तर पर पाला जाता है।
अपने मीट के लिए डिमांड में रहती हैं ये बकरियां
नाची बकरियां आमतौर दूध कम ही देती हैं। एक बकरी रोजाना लगभग 0.5 से 1.5 लीटर तक दूध देती है। इनका दूध होता तो पौष्टिक है लेकिन ये दूध से ज्यादा मांस देने के लिए जानी जाती हैं और अधिकतर लोग इन्हें मीट के लिए ही पालते हैं। नाची बकरी पालन से अच्छी आमदनी भी हो सकती है। इन्हें बीमारियां कम लगती हैं। इनका वजन भी बहुत जल्द बढ़ जाता है। मीट के बाजार में इनकी अच्छी डिमाड है। इनमें से एक की कीमत 3000 रुपए से 10000 रुपए तक हो सकती है। सबसे बड़ी बात इनका पालन बहुत कम खर्चे में हो जाता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बकरियों का यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस अकाउंट पर अक्सर प्रकृति नजारे और जानवरों से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में इन बकरियों के बारे में बताया भी गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
