क्रिकेट

Rinku Singh_Priya Saroj Marriage: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की आई तारीख, कब-कहां लेंगे सात फेरे?

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख सामने आ गई हैं। दोनों लखनऊ में सात फेरे लेंगे।

Image

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो क्रेडिट Priya Saroj Instagram)

नई दिल्ली: साल 2026 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख सामने आ गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन रिंकू के गृह नगर अलीगढ़ में होगा। रिंकू और प्रिया सरोज की शादी के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

शाहरुख और विराट सहित कई बड़ी हस्तियों को भेजा गया है न्यौता

रिपोर्ट्स के मुताबित अलीगढ़ से तकरीबन 50 से 100 करीबी लोग बरात लेकर लखनऊ जाएंगे। शादी का न्यौता शाहरुख खान, अखिलेश यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई चर्चित हस्तियों को भेजा गया है। कौन से हस्तियां इस हाई प्रोफाइल शादी में शिरकत करेंगी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। दुबई में आयोजित होने जा रहे इमर्जिंग एशिया कप में शिरकत करने से पहले रिंकू सिंह अपनी शादी की तैयारियां खुद संभाल रहे थे और उन्हें अंतिम रूप देने में लगे थे। शादी की तैयारियां दोनों परिवारों में जोर-शोर से चल रही है। रिश्तेदारों और मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहे हैं।

पिछले साल जून में हुई थी दोनों की सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई पिछले साल जून में लखनऊ में आयोजित एक शानदार समारोह में हुई थी, जिसमें क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, और साथ ही राम गोपाल यादव व शिवपाल यादव सगाई समारोह में शरीक हुए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article