वायरल न्यूज़

OMG: इस पुल से कूदकर 600 कुत्ते कर चुके हैं सुसाइड, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके हैं इसका रहस्य

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 28, 2023, 06:10 PM IST

Mysterious Overtoun Bridge: ओवरटॉन पुल का निर्माण साल 1859 में करवाया गया था। सबसे पहले साल 1950 में यह नोटिस किया गया था कि यहां आकर कुत्‍ते सुसाइड कर लेते हैं। इस पुल की गहराई 50 फीट है, जहां कूदकर कुत्ते जान दे देते हैं।

Image

दुनिया का सबसे रहस्यमयी पुल (ट्विटर)

Mysterious Overtoun Bridge: इस धरती पर कई सारी ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। दुनिया में एक ऐसा ही ब्रिज है, जिसके बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बता दें कि इस पुल से कूदकर कुत्ते सुसाइड कर लेते हैं। अब तक इस पुल से कूदकर 600 से ज्यादा कुत्तों ने अपनी जान दे दी है। आज तक यह रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया है। स्‍कॉटलैंड के डंबार्टन में यह रहस्यमयी ब्रिज है। इस ब्रिज का नाम ओवरटॉन है।

पुल से कूदकर जान दे देते हैं कुत्ते

रिपोर्ट के अनुसार, ओवरटॉन पुल का निर्माण साल 1859 में करवाया गया था। सबसे पहले साल 1950 में यह नोटिस किया गया था कि यहां आकर कुत्‍ते सुसाइड कर लेते हैं। इस पुल की गहराई 50 फीट है, जहां कूदकर कुत्ते जान दे देते हैं। फिलहाल, इस रहस्य को अब तक वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। मान्यता है कि एक शख्‍स ने इस पुल से नीचे फेंककर अपने नवजात बच्चे को मार दिया था। उसका मानना था कि उसका बच्चा शैतान का अवतार था। इसके बाद शख्स ने खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

एक्सपर्ट का क्या है कहना

स्‍थानीय लोगों का मानना है कि कुत्ते उस बच्चे का भूत देखते हैं। इसके बाद वह डरकर पुल से कूद जाते हैं। यहां तक कि ऐसा माना जाता है कि एक बार कूदने के बाद अगर कुत्ता बच जाता है तो वह दोबारा पुल से कूदकर जान दे देता है। लगातार कुत्तों की आत्महत्या के मामले सामने आने के बाद पुल पर चेतावनी वाला बोर्ड लगा दिया गया है। हालांकि, एक्‍सपर्ट भूत वाले दावे को मानते नहीं हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि पुल पर बहुत ही मजबूत गंध आती है। यह गंध कुत्तों को शिकार करने के लिए एक्साइट करती है। इसके बाद वह पुल से कूद जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article