वायरल न्यूज़

CCTV Video: बच्ची के पीछे पड़ा आवारा कुत्ता, नन्हे बच्चे ने बहादुरी दिखाकर दुम दबाकर भागने पर किया मजबूर

हाल में एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ता छोटी सी बच्ची के पीछे पड़ा हुआ है और बच्ची खुद को बचाने के लिए भाग रही है।

Image

सीसीटीवी में कैद हुआ यह खौफनाक पल (Image Credit- AI Generated Image, X/@sathyashrii)

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची के पीछे एक आवारा कुत्ता पड़ जाता है। ऐसे में बच्ची खुद को कुत्ते से बचाने के लिए भागते हुए नजर आती है। यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। जिसका वीडियो (CCTV Video) अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्ची के पीछे पड़ा कुत्ता लेकिन अगले ही पल मिला गजब का सरप्राइज

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बच्ची आगे-आगे भाग रही है और पीछे से कुत्ता उसकी तरफ तेजी से दौड़ते हुए उसका पीछा कर रहा है। थोड़ी देर तक कैमरे में कुछ नहीं दिखता लेकिन अगले ही पल जो कुछ भी देखने को मिलता है उसे देख लोग ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जो कुत्ता अब तक बच्ची के पीछे पड़ा हुआ था, वहीं अब खुद की जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि कुत्ता आगे-आगे दुम दबाकर भाग रहा है और उसके पीछे एक छोटा लड़का उसे मारने के लिए दौड़ रहा है। यह वीडियो कब और कहां की है, इसे लेकर वायरल पोस्ट में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

वीडियो देख लोगों ने की बच्चे की बहादुरी की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @sathyashrii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग उस नन्हे बालक की बहादुरी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कुत्ते ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है।" दूसरे ने लिखा, "अपने मोहल्ले का हीरो रहा होगा यह बच्चा।" तीसरे ने लिखा, "ऐसा भाई या फिर दोस्त हर एक बहन को मिले, जो उस पर कोई आंच ना आने दे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article