वायरल न्यूज़

एक मां का यह Video देख झर-झर निकलने लगेंगे आंसू, गोद में जिगर का टुकड़ा और एक हाथ से चला रही रिक्शा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 8, 2023, 09:24 PM IST

Mother Driving E-Rickshaw: एक मां लाख कष्ट सहकर अपने बच्चे को ऐसे पालती नजर आ रही है, जिसे देखकर आपकी आंखों से झर-झर आंसू निकलने लगेंगे। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया चलाने वाले हर यूजर्स की आंखें नम हो रही हैं।

Image

गोद में बच्चा लेकर ई-रिक्शा चला रही मां (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक हाथ में बच्चा, दूसरे हाथ में ई-रिक्शा का हैंडल
  • इस मां का वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
  • बच्चे को पालने के लिए ऐसा कष्ट झेलती है मां

Mother Driving E-Rickshaw: सच ही कहा गया है कि मां इस दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा है। अपने बच्चों की जिंदगी खुशहाल बनाने के लिए मां कुछ भी कर सकती है। यूं ही नहीं कहा जाता है कि मां का स्थान इस दुनिया में सबसे ऊपर होता है। सच है कि उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता। अगर आपको हमारी इन बातों पर यकीन न हो तो आप यह वीडियो देख लीजिए। एक मां लाख कष्ट सहकर अपने बच्चे को ऐसे पालती नजर आ रही है, जिसे देखकर आपकी आंखों से झर-झर आंसू निकलने लगेंगे।

इस वीडियो को देख रोक नहीं पाएंगे आंसू

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां लाख कष्ट झेल रही है, लेकिन अपने बच्चे को पालने में कोई कसर नहीं रख रही है। अपने बच्चे का भरण-पोषण करने के लिए एक मां इतनी मुश्किलों का सामना कर रही है, जिसे देखकर कोई भी इस मां को सलाम किए बिना नहीं रह पाएगा। आप इस मां की साहस और दृढ़ संकल्प की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया चलाने वाले हर यूजर्स की आंखें नम हो रही हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां ने अपनी गोद में अपना बच्चा लिया हुआ है। वहीं दूसरे हाथ से वह बैटरी रिक्शा चलाती नजर आ रही है। अपने बच्चे का पालन पोषण करने के लिए यह मां ई-रिक्शा चलाती है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। देखा जा सकता है कि मां ई-रिक्शा में बैठे सवारियों से बात कर रही है। इस दौरान उसकी गोद में उसका मासूम बच्चा है। वह एक हाथ से बच्चा संभाल रही है और दूसरे हाथ से ई-रिक्शा चला रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article