वायरल न्यूज़

बाल खींचकर बेटी को पटकने लगी मां, वायरल वीडियो देख छूट जाएंगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 1, 2025, 02:49 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही थी, तभी उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी, तो मां ने उसे बाल पकड़कर पटकना शुरू कर दिया।

Image

वायरल वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (X/@Lolflix_)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लड़की चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील शूट कर रही है। मगर जैसे ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मां ने लड़की को देखा तुरंत उसके बाल खींचकर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में देखेंगे कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही थी, तभी उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी, तो मां ने उसे बाल पकड़कर पटकना शुरू कर दिया।

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस घटना का वीडियो देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में लड़की ब्लैक टॉप और लैपर्ड प्रिंट पैंट्स में नजर आ रही है, जबकि मां येलो कुर्ते और रेड दुपट्टे में हैं। ट्रेन के अंदर मौजूद एक शख्स इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। मां का गुस्सा और युवती की प्रतिक्रिया देखकर लोग कह रहे हैं, 'यह तो हद है, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल दी!'

यहां एक्स पर देखें वीडियो

कई यूजर्स ने कमेंट किया, 'मां का रिएक्शन देखकर हंसी नहीं रुक रही, लेकिन ये सही भी है, ट्रेन में ऐसी हरकतें खतरनाक हो सकती हैं।' इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग मां के सख्त रवैये को हास्यप्रद तो मान रहे हैं, लेकिन साथ ही इसे एक सबक के रूप में भी देख रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, 'रील वायरल हो गई, लेकिन मां का थप्पड़ तो और भी वायरल हो गया!' मालूम हो वीडियो एक्स पर @Lolflix_ नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article