वायरल न्यूज़

मिशन पर जाते हुए भारतीय जवानों ने गाना गाकर बनाया ऐसा माहौल, वीडियो ने मचाया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें मिशन पर जाते हुए जवान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

भारतीय जवानों ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं और उन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर अच्छे-अच्छों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में भारतीय जवानों ने गाना गाकर ऐसा माहौल बनाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

    भारतीय जवान सरहद पर रहकर हमारे देश की रक्षा करते हैं। भारतीय जवानों के कारण ही हम सब देश के अंदर सुकून की जिंदगी जीते हैं। तभी तो भारतीय जवानों को देश का गर्व कहा जाता है। उनके कारनामों की चर्चा अक्सर होती रहती है। लेकिन, कई बार जवान कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे अलग ही माहौल बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भारतीय जवान मिशन पर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान जवान 'परदेसी-परदेसी जाना नहीं' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो...

    भारतीय जवानों ने जीता दिल

    जवानों के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, जवानों का यह अंदाज काफी कम देखने को मिलता है। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं जवानों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको भारतीय जवानों का यह अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article