वायरल न्यूज़

सड़क किनारे आप भी पीते हैं टपरी पर चाय, तो हो जाएं सवाधान, वीडियो देखने के बाद दिमाग घूम जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर चाय की टपरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं इस मामले पर लोग जमकर गुस्सा भी कर रहे हैं।

Image

टपरी पर चाय पीने वाले सावधान (तस्वीर साभार- @Murti_Nain)

Viral Video: भारत में काफी संख्या में लोग चाय (Tea Video) के शौकीन हैं। खासकर, सुबह और शाम को ज्यादातर लोग चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं घर हो, बाहर हो या फिर ऑफिस हर जगह चाय की भारी डिमांड रहती है। तभी तो आपको सड़क किनारे हर जगह चाय की टपरी आसानी से दिख जाती है। चाय की टपरी हर तरह के लोग पहुंचते हैं और चाय का आनंद उठाते हैं। इस दौरान लोग आस-पास की गंदगी तक को भूल जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इसी कड़ी में चाय की टपरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर किसी का दिमाग घूम जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    आप सबने कभी ना कभी सड़क किनारे टपरी पर जरूर चाय पी होगी। कुछ लोग तो रोजाना टपरी पर चाय पीते होंगे। लेकिन, लोग एक चीज पर जरूर ध्यान देते हैं कि साफ-सफाई हो। कुछ जगहों पर तो साफ-सफाई जरूर दिख जाती है। जबकि, कुछ जगहों पर गंदगी भी दिखती है। दरअसल, गंदगी का असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। इसके बावजूद लोग उन टपरियों पर चाय पीते हुए नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी भड़क गए हैं। क्योंकि, एक टपरी पर जहां चाय बन रही थी, वहां काफी संख्या में मक्खियां मौजूद थीं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह चीनी पर मक्खियां लगी हुई है। वहीं, उसी चीनी से चाय भी बनाई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद लोग वहां पर चाय पी रहे हैं। देखें वीडियो...

    टपरी पर चाय पीने वाले सावधान

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इस मामले को लेकर इंटरनेट पर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को '@Murti_Nain' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लेकिन, इस मामले पर यूजर्स काफी गुस्सा भी हो रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article