वायरल न्यूज़

बांग्लादेश में क्यों छाया हुआ है 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम की भैंस, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़,देखें Viral Photo

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक भैंस की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की जा रही है। इस तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप भैंस की तस्वीर वायरल (तस्वीर साभार-@Alhamdhulillaah)

Viral photo: सोशल मीडिया की दुनिया अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Photo) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, सोशल मीडिया पर इन दिनों भैंस की एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसकी तुलना लोग अमेरिकी राष्ट्रपति 'डोनाल्ड ट्रंप' से कर रहे हैं। सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। लेकिन, सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    इस समय में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ईद के मौके पर भारत में जहां बकरियां चर्चा में रहती हैं। वहीं, कुछ देशों में भैंस का भी जलवा रहता है। सोशल मीडिया पर भी इन सबकी कई मजेदार तस्वीरें वायरल होती रहती है। इस वायरल तस्वीर में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया ज रहा है कि यह तस्वीर बांग्लादेश की है, जहां एक भैंस की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि यह भैंस दिखने में 'डोनाल्ड ट्रंप' की तरह लगती है। आलम ये है कि लोगों ने इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप ही रख दिया है। देखें पोस्ट...

    भैंस की तस्वीर वायरल

    तस्वीर देखकर आपका दिमाग भी घूम गया होगा। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। एक्स पर इस तस्वीर को @Alhamdhulillaah नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो वाकई डोनाल्ड ट्रंप है। कुछ का कहना है कि ये तो सज में लाजवाब है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article