वायरल न्यूज़

FUNNY VIVEO: अनारकली की तरह दीवार में चुनवा दिया कूलर, नेटिजन्स भी बोले- ये है असली जुगाड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2024, 10:00 AM IST

FUNNY VIDEO: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

इंडिया का ये जुगाड़ देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने दिखाया असली जुगाड़
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही लाखों व्यूज बटोर चुका वीडियो

FUNNY VIDEO: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में हर शख्स इसी कोशिश में जुटा है गर्मी से राहत पाने के लिए क्या कुछ किया जाए। इसके लिए लोग एसी,कूलर और पंखे खरीदते हैं। मगर कुछ लोग ऐसा जुगाड़ बना देते हैं कि देखने वाला भी चौंक जाए। खुद उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने ऐसा गजब का जुगाड़ बनाया कि देखते रह जाएंगे।

दिखाया असली जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में देखेंगे कि गर्मी से बचने के लिए एक शख्स कूलर खरीदकर लाया। अब शख्स ने ठंडी हवा के लिए तगड़ा दिमाग चलाया। शख्स ने घर की दीवार तोड़ दी और इसमें कूलर फिट कर दिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आने वाला है शायद ही किसी की हंसी रुक पाएगी। दरअसल शख्स ने कूलर फिट करने के बाद इसके चारों तरफ मसला भरवा दिया। देखकर लगता है कि मानो शख्स ने अनारकली की तरह कूलर को ही दीवार में चुनवा दिया हो। नेटिजन्स भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने इसे असली जुगाड़ बताया है।

देखिए वीडियो

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो अभी तक एक लाख से ज्यादा लाइक भी बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर gagansandhu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article