वायरल न्यूज़

Viral Video: जब बंदर बना 'रॉबिनहुड', महिला का पर्स छीन छत पर चढ़ा, फिर स्टेशन पर होने लगी नोटों की बारिश!

Viral Video: राजस्थान के करौली स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी एक महिला यात्री का पर्स बंदर छीनकर शेड पर जा बैठा। इसके बाद बंदर ने पर्स खोलकर उसमें रखे पैसे नीचे फेंकना शुरू कर दिया, जिसे उठाने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों की होड़ मच गई।

Image

बंदर का अनोखा कारनामा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बंदरों (Monkey Video) की शरारतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। लेकिन, राजस्थान के करौली जिले से सामने आया यह ताजा मामला जरा हटके और बेहद मजेदार है। श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी और हंसी का माहौल बन गया जब एक शातिर बंदर ने ट्रेन से उतरी महिला यात्री का पर्स छीन लिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं महिला का बैग लेकर झपटकर बंदर सीधा रेलवे स्टेशन की टीन शेड वाली छत पर जा बैठा। नीचे खड़े यात्री उसे फ्रूटी और खाने का सामान दिखाकर बैग वापस मांगने की कोशिश करते रहे, लेकिन बंदर का इरादा कुछ और ही था। उसने बैग के अंदर हाथ डाला और उसमें रखे नोटों के बंडल को बाहर निकाल लिया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बंदर ने बिना देरी किए पर्स से नोट निकालकर हवा में उछालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नोटों की बारिश होने लगी। छत से गिरते पैसे देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक तुरंत छत और दीवार के सहारे ऊपर चढ़े ताकि गिरते पैसों को समेटा जा सके और महिला को वापस लौटाया जा सके। इस दौरान कई लोग मोबाइल निकालकर बंदर की इस 'रॉबिनहुड' हरकत का वीडियो बनाने लगे। देखें वीडियो...

    बंदर का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। क्योंकि, बंदर इस तरह के अनोखे कारनामे अक्सर करते रहते हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए यूजर्स इस मजेदार वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो बंदर का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article