वायरल न्यूज़

जब पैसेंजर ने सीट बदलने से किया इनकार, तो रो-रोकर पूरे प्लेन में महिला ने काटा बवाल, वीडियो वायरल

Viral Video: 10 घंटे से ज्यादा लंबी फ्लाइट के दौरान सीट बदलने को लेकर अनोखा ड्रामा देखने को मिला। एक महिला यात्री ने बगल में बैठे यात्री से सीट बदलने को कहा ताकि वह अपने पति के साथ बैठ सके, जिसे दो-तीन लाइन आगे सीट मिली थी। लेकिन, जब यात्री ने अपनी पसंदीदा सीट छोड़ने से इनकार कर दिया, तो महिला इस कदर नाराज और निराश हुई कि उसने लगातार तीन घंटे तक आंसू बहाए।

Image

फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामा (तस्वीर साभार- @tomiko.harvey)

Viral Video: फ्लाइट का सफर अक्सर रोमांचक होता है, लेकिन अगर सीट मनमुताबिक न मिले या किसी को एडजस्ट करना पड़े, तो कई बार यह सफर किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं लगता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि लोग छोटी-छोटी बातों पर कितना इमोशनल ड्रामा कर सकते हैं। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना 10 घंटे से अधिक लंबी एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की है। वीडियो बनाने वाली महिला यात्री का कहना है कि उसकी बगल में बैठी एक अन्य महिला सहयात्री ने उससे अनुरोध किया कि वह अपनी सीट बदल ले। दरअसल, महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट छोड़कर उसके साथ बैठे, ताकि वह दो-तीन कतार आगे बैठे अपने पति के पास जा सके या उसके साथ सहज महसूस कर सके। लेकिन दिक्कत यह थी कि पति-पत्नी की जिद के चक्कर में इस महिला को एक बुरी और बीच की सीट पर जाना पड़ता और वो भी पूरे 10 घंटे के लंबे सफर के लिए। महिला ने बिना किसी हिचकिचाहट के दो टूक शब्दों में कह दिया कि ना। उसने अपनी पसंद से बुक की गई सीट को छोड़ने से मना कर दिया और साफ कर दिया कि वह 10 घंटे की लंबी यात्रा किसी मिडल सीट पर बिताने को तैयार नहीं है। बस फिर क्या था सीट न मिलने से आहत महिला यात्री ने ऐसा रूप दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। वीडियो में बाकायदा घंटे-दर-घंटे का हिसाब दिखाया गया है। देखें वीडियो...

    महिला ने फ्लाइट में रोकर काटा बवाल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को tomiko.harvey नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर दो धड़े बन गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि फ्लाइट में कपल्स को साथ बिठाने की जिम्मेदारी एयरलाइन या खुद यात्रियों की होती है कि वे पहले बुकिंग करें। इसके लिए किसी अनजान शख्स को अपनी आरामदायक सीट छोड़ने के लिए मजबूर करना और फिर बच्चों की तरह रोना पूरी तरह से बचकानी हरकत है। वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि थोड़ा बहुत एडजस्ट कर लेना चाहिए था, इंसानियत के नाते पति-पत्नी को साथ बिठाना बड़ी बात नहीं है, हालांकि 10 घंटे की लंबी उड़ान में मिडल सीट पर जाना वाकई सजा जैसा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article