बॉलीवुड

Tiger Shroff फायरिंग केस पर Manoj Bajpayee का रिएक्शन, बोले- काफी डरावना है मामला

Manoj Bajpayee on Tiger Shroff: 18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। अब इस पूरी घटना को मनोज बाजपेयी ने डरावना बताया।

Image

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर बोले मनोज बाजपेयी/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Manoj Bajpayee on Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग से बॉलीवुड में दहशत का माहोल पैदा हो चुका है। 18 अक्टूबर की शाम को फुटबाल मैच खेलने का बाद टाइगर श्रॉफ अपनी कार में बैठकर घर जा ही रहे थे के तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। गरिमत ये रही कि टाइगर श्रॉफ गाड़ी के अंदर थे, जिसके चलते उन्हे कोई गोली नहीं लगी। कई बॉलीवुड स्टार्स ने टाइगर पर हुए हमले की निंदा की। इस बीच एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने इस हमले को डरावना बताते हुए गैंग वॉर पर बड़ी बात कही। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स)

मनोज बाजपेयी कही ये बात

एएनआई संग बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मुझे कोई गैंग वॉर तो नहीं दिख रही, लेकिन न जाने कहां से गोलियां चल रही है। यह सच में बहुत डरावना है। टाइगर के साथ जो हुआ वह दुखद है, लेकिन सबसे अच्छी और खुशी की बात यह है कि वह सेफ है, और उनका ड्राइवर भी धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। हम कोई कानून-व्यवस्था के एक्सपर्ट तो हैं नहीं। मैंने खबरों में जो सुनी है, उसके मुताबिक जांच चल रही है। हमलावरों को मुंबई लाया गया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो जाए और एक ऐसी मिसाल कायम हो, ताकि अगली बार कोई भी ऐसा काम करने से पहले दो बार सोचे।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'हनुमान जी' ने बचाई Tiger Shroff की जान? मां Ayesha Shroff का पोस्ट हुआ वायरल)

टाइगर श्रॉफ पर इस दिन होना था हमला

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर हमला 11 अक्टूबर की शाम को होना था। शूटर्स ने पुलिस को बताया कि क्योंकि टाइगर उस दिन फुटबॉल खेलने नहीं गए थे। ऐसे में उन्हे अपना प्लान कैंसल करना पड़ा। वहीं ये भी खबर सामने आई है कि सलमान खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के घर के बाहर भी शूटर्स ने रेकी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article