एजुकेशन

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों के लिए सांकेतिक नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

Image

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RRB Station Master Recruitment 2026 Notification: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती का नया मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों के लिए सांकेतिक नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन इसे लेकर अभी डिटेल में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन आवेदन की तारीख क्लियर कर दी गई है ताकि इच्छुक उम्मीदवार अपनी तैयारी पूरी रखें।

जल्द ही डिटेल में विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद एजुकेशन या दूसरी जानकारी क्लियर हो सकेगी।

स्टेशन मास्टर भर्ती की जरूरी जानकारी - RRB Station Master Recruitment 2026 Key Highlight

जानकारीविवरण
पद का नामस्टेशन मास्टर
कुल पद1,250
आवेदन शुरू27 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख25 नवंबर 2026
न्यूनतम आयु20 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष
वेतन स्तरपे-लेवल 6
आवेदन वेबसाइटrrbapply.gov.in

आयु सीमा और योग्‍यता - RRB Station Master Vacancy 2026 Age and Eligibility

पहले यह बता दें, इस बार न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। योग्यता के बारे में आधिकारिक रूप से कहना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन एजुकेशन में कम से कम स्नातक की मांग की जा सकती है।

अब एक ही CBT परीक्षा देनी होगी - RRB Station Master Vacancy 2026 Exam

नई भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों वाली लिखित परीक्षा की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को दो घंटे मिलेंगे। इसमें बेसिक साइंस, गणित और डेटा विश्लेषण से 60 अंक, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 अंक और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article