वायरल न्यूज़

जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचा था शख्स, फिर बंदरों ने मचाया ऐसा उत्पात, Video देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Viral Video: आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स किसी काम में बिजी होता है, वहां कई सारे बंदर इकट्ठा हो जाते हैं। आप देख पाएंगे कि बंदर फल उठा-उठाकर भागने लगते हैं।

Image

पिकनिक मनाते शख्स को बंदरों ने किया परेशान (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर मजा ही आ जाता है। सोशल मीडिया पर अनगिनत ऐसे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो किसी जंगल से सामने आया है। जहां एक शख्स पार्टी करने पहुंचा था। इसके बाद शख्स के साथ बंदरों ने ऐसा कांड किया, जिसे शख्स जिंदगीभर नहीं भूलेगा।

वीडियो देखकर आपको भी मजा आएगा

वायरल हो रहे वीडियो में बंदरों की हरकत देखकर आपको जमकर हंसी आएगी। आप देख पाएंगे कि एक बंदा अकेले ही जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचा है। वह एक जगह ऐसी देखता है, जो उसे थोड़ी साफ-सुथरी नजर आती है। इसी जगह पर वह दरी बिछाकर बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स किसी काम में बिजी होता है, वहां कई सारे बंदर इकट्ठा हो जाते हैं। आप देख पाएंगे कि बंदर फल उठा-उठाकर भागने लगते हैं। देखें वीडियो-

सबसे मजेदार चीज यह है कि शख्स उन बंदरों के पीछे भागता है। हालांकि, वह एक बंदर के पीछे जाता है तो दूसरा बंदर दूसरी तरफ से आकर फल उठा ले जाता है। अब शख्स उस बंदर के पीछे भागता है तो तीसरा बंदर आकर कुछ सामान लेकर भाग जाता है। आप देख पाएंगे कि बंदरोंं ने उस शख्स को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। इस मजेदार वीडियो को @Just_Raghvi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article