वायरल न्यूज़

इतनी होशियारी भी ठीक नहीं! शख्स दांत से दबा रहा था फोन की बैटरी, अगले ही पल मुंह में हुआ ब्लास्ट

कई लोगों की यह आदत होती है कि जो कुछ भी उनके हाथ में होता है, वे उसे चबाने लगते हैं। ऐसा करना कितना भारी पड़ सकता है यह आप इस वायरल वीडियो को देख इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

Image

दांत से फोन की बैटरी चबाते हुए लड़का (X/@rose_k01)

कई बार कुछ लोगों की लापरवाही उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक लड़का फोन की बैटरी को अपने दांत से दबाकर चेक कर रहा था। तभी फोन की बैटरी जोरदार धमाके के साथ उसके मुंह में ही फट गई। इस घटना का वीडियो मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोन की दुकान में एक लड़का बैठा हुआ है। लड़का फोने की लिथियम बैटरी को अपने दांत से चबाकर उसे चेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक से बैटरी तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो जाती है और लड़के के मुंह में आग लग जाती है। बैटरी के ब्लास्ट होते ही लड़का तुरंत उसे मुंह से निकालकर फेंक देता है। जो दुकान के अंदर चला जाता है। जिसके बाद दुकानदार को जलती हुई बैटरी को हाथ से उठाकर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो पर लोगों की आई ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने बताया कि इस घटना में लड़का बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे इलाज क लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां लोगों ने इस घटना को लड़के की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। कुछ लोगों ने लड़के की इस बेवकूफाना हरकत का मजाक भी उड़ाया है और कहा है कि कभी-कभी ज्यादा होशियारी दिखाना भी भारी पड़ जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article