Ajab Gajab News: दुनियाभर में कई अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ तो इतनी विचित्र हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। भारत में भी बहुत सारी विचित्र चीजें हैं। नॉर्थ-ईस्ट राज्य मेघालय में एक अनोखा गांव है, जहां पर इतनी विचित्र चीज होती है। जिसके बारे में जानकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं। जब हमें किसी से बात करना होता है तो उसे मुंह से बोलकर बुलाते हैं। वहीं इस गांव में जब किसी से बात करना होता है तो लोग सीटी बजाते हैं। है न हैरान करने वाली चीज!
'व्हिसलिंग विलेज' यानि सीटी बजाने वाला गांव
मेघालय में यह अनोखी और दुर्लभ परंपरा निभाई जाती है। यह है 'सीटी कम्यूनिकेशन'। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग एक-दूसरे से बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर बातचीत करते हैं। यह गांव राजधानी शिलांग से 60 किलोमीटर दूर है। यह गांव राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले में आता है। भारत के इस अनोखे गांव का नाम कोंगथोंग है। कोंगथोंग को 'व्हिसलिंग विलेज' के नाम से भी जाना जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस गांव का एक वीडियो भी शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस गांव के लोग एक-दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सीटी बजाते हैं। इसी वजह से गांव को अनोखा नाम 'व्हिसलिंग विलेज' मिला है। बता दें कि ग्रामीण बेहद खास धुन का इस्तेमाल करके एक-दूसरे को बुलाते हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। फिवस्टार खोंगसित नाम के ग्रामीण बताते हैं कि ग्रामीणों ने इस खास धुन को 'जिंगरवाई लवबी' नाम दिया है। इसका मतलब है- 'मां का प्यार भरा गीत'
