वायरल न्यूज़

Video: बीटेक पानी पूरी वाली, लड़की जो थार में आती है गोलगप्पे बेचने

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 29, 2024, 02:42 PM IST

BTech Pani Puri wali Ka Video: बीटेक पानी पूरी वाली तापसी उपाध्याय आज सोशल मीडिया में सबसे चर्चित शख्सियतों में एक हैं। आज उनके चालीस से ज्यादा स्टॉल लगते हैं।

Image

थार से गोलगप्पे बेचने आती है ये लड़की। (Photo- Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • थार से गोलगप्पे बेचने वाली लड़की
  • बीटेक पानी पूरी वाली नाम से हुई मशहूर
  • महीनों में हो जाती लाखों की कमाई

BTech Pani Puri wali Ka Video: इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक नाम खासा चर्चा में बना हुआ है। वो नाम है बीटेक पानी पूरी वाली यानी तापसी उपाध्याय। उत्तर प्रदेश के मेरठ की निवासी तापसी ने पढ़ाई के दौरान ही ठान लिया था कि वो खुद का बिजनेस शुरू करेंगी। उन्हें पानी पूरी बेचने का आइडिया आया और इसमें उन्हें खासी तरक्की भी मिली। आज बीटेक पानी पूरी वाली नाम से उनके चालीस से ज्यादा स्टॉल चलते हैं। तापसी उस वक्त सोशल मीडिया की दुनिया में छा गईं जब थार से पानी पूरी बेचने जाते हुए उनका वीडियो सामने आया।

महीनों में कमा लिए 10-12 लाख

करीब 22 साल की तापसी का मानना है कि देश में पानी पूरी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि सालभर पहले उन्होंने अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर दिल्ली के जनकपुरी में बीटेक पानी पूरी वाली नाम से स्टॉल लगाना शुरू किया। बीटेक पानी पूरी वाली को लोगों ने हाथों हाथ लिया और देखते ही देखते उनके बिजनेस ने रफ्तार पकड़ ली। धीरे-धीरे उन्होंने अपना बिजनेस फैलाना शुरू किया और आज की तारीख में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में उनके चालीस से ज्यादा स्टॉल लगते हैं। हाल में तापसी ने बताया था कि उन्होंने पानी पूरी बेचकर ही अच्छी कमाई की। उन्होंने करीब छह महीने में 10-12 लाख रुपये कमाकर घरवालों के दे दिए।

देखिए वीडियो

अभी हाल में TheBetterIndia ने तापसी का एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। इसमें उनके काम के शुरुआती दिनों को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया कि तापसी ने कैसे धीरे-धीरे अपनी काम तरक्की हासिल की। आज उनके स्टॉल पर अच्छी खासी तादाद में लोग काम करते हैं। उनका ये वीडियो बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article