वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो में अचानक पहुंच गई 'मंजुलिका', फिर जो हुआ उसे देख थर-थर कांप गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 24, 2023, 11:18 AM IST

Manjulika In Metro: एक लड़की 'मंजुलिका' बनकर मेट्रो के अंदर पहुंच गई और लोगों को डराने लगी। लड़की का अंदाज देखकर कई लोग डर गए और सीट छोड़कर भागने लगे। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

लड़की ने तो गदर मचा दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मंजुलिका बनकर मेट्रो के अंदर पहुंची लड़की
  • लड़की का अवतार देखकर लोग डर गए
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है और नजारा देखकर पसीने छूट जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा हुए है, जिसमें मेट्रो के अंदर अचानक 'मंजुलिका' पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग थर-थर कांप गए।

आज कल हर कोई कुछ ना कुछ अलग करना चाहता है। जिससे उनका नाम हो और वो फेमस हो जाएं। कई लोग तो इसके लिए जानबूझकर काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। अब इस वायरल वीडियो में ही एक लड़की का अंदाज देख लीजिए, वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की मंजुलिका बनकर मेट्रो के अंदर घुस गई और लोगों को डराने लगी। जिस तरह लड़की मंजुलिका की एक्टिंग करती है, उसे देखकर कई लोग घबरा जाते हैं। कुछ तो डर के कारण दूर भाग जाते हैं। अंत में जो हुआ उसे देखकर तो आप भी चौंक जाएंगे।

लड़की ने खतरनाक अंदाज में लोगों को डराया

इस 'मंजुलिका' को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर घबरा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को

'trolls_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को कुछ ही समय में लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब डेढ़ लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि एक सीट के लिए इतना ड्रामा। एक ने लिखा, ' भूत उतारने के लिए अभी CRPF वाले आते ही होंगे'। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article