वायरल न्यूज़

Viral Post: शख्स ने दिया चैलेंज- 'पकड़ सकते हो तो पकड़ो मुझे', पुलिस ने कहा- 'पकड़ सकते हैं, पकड़ लेंगे', देखिए फिर क्या हुआ?

Pune Viral Post: सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अनोखे अंदाज में पुलिस को चैलेंज दिया। फिर पुलिस ने जो किया और जो सच्चाई सामने आई उसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया।

Image

चैलेंज देना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- X/nitipune007)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे से सामने आया अनोखा मामला
  • शख्स ने अनोखे अंदाज में दिया पुलिस को चैलेंज
  • पुलिस ने भी देरी किए बिना उस चैलेंज को किया पूरा

Pune Viral Post: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक मजेदार मामले देखने को मिलते रहते हैं। कुछ मामले फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी मे पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक शख्स ने काफी अनोखे अंदाज में अपनी बाइक के जरिए चैलेंज दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी चुटकी लेते हुए ऐसा जवाब दिया और जिस तरह कार्रवाई की उसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुणे के एक व्यक्ति के लिए सोशल मीडिया पर मजाक के तौर पर शुरू हुआ काम जल्दी ही एक सबक बन गया। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 21 साल के राहिल के पास एक कावासाकी निंजा थी, जिस पर अवैध रूप से मॉडिफाइड नंबर प्लेट लगी हुई थी। आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय प्लेट पर "विल रन" लिखा हुआ था। राहिल के एक दोस्त ने मजाक-मजाक में बाइक की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की और पुणे पुलिस को टैग करते हुए सीधे तौर एक कैप्शन के साथ चुनौती दी, "पकड़ सको तो पकड़ो। पोस्ट में लिखा था, 'इसे कोथरुड में एक पेट्रोल पंप पर देखा गया। इतने सारे ट्रैफिक पुलिस और सीसीटीवी के आसपास ऐसी फैंसी नंबर प्लेट की अनुमति कैसे दी जा सकती है?' फोटो में, राहिल, काले रंग की हुडी और काले ट्राउजर पहने हुए एक स्टाइलिश और चमकीली हरी बाइक पर बैठा था। देखें पोस्ट...

पुलिस ने की कार्रवाई

पोस्ट वायरल होने पर पुणे पुलिस ने तुरंत जवाब दिया, 'हम कर सकते हैं, और हम करेंगे'। बस समय की बात है। अपडेट के लिए यहां पर नज़र रखें!' कुछ घंटों बाद, पुलिस ने सफलतापूर्वक राहिल को ट्रेस किया और हिरासत में ले लिया। फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर "पहले और बाद" का अपडेट साझा किया, जिसमें राहिल का एक वीडियो भी शामिल था, जिसमें उसका चेहरा ब्लर कर दिया गया था और वह अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग रहा था। राहिल का कहना है कि पुलिस ने इसे देखा और मुझे एक घंटे के भीतर पकड़ लिया। मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं और आपसे भी आग्रह करता हूं कि आप ऐसा कुछ न करें। वीडियो पोस्ट करते हुए, पुणे पुलिस ने एक सख्त कैप्शन लिखा, "सड़क खेलने की जगह नहीं है, लड़के! हम हमेशा अपने वादे निभाते हैं। खतरनाक खेल खेले, खतरनाक इनाम जीते।"

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article