वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं स्वैग...पेट्रोल से ही बाइक धोने लगा शख्स, लोग बोले- ये है असली छपरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल से बाइक को धोते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

इसे कहते हैं स्वैग...(तस्वीर साभार- @asraf__rider)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप उछल ही जाएंगे। क्योंकि, महंगाई के बावजूद एक शख्स पेट्रोलपंप पर पेट्रोल से ही बाइक धोने लगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं इन दिनों ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग जारी है। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। इस महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के वीडियो शेयर हो रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इनका मजाक उड़ाते हुए एक से एक अनोखे वीडियो बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पेट्रोल पंप पर एक शख्स बाइक पर आरम से बैठा हुआ और तेल से टंकी को भरते हुए बाइक को भी नहला रहा है। देखें अनोखा नजारा...

शख्स का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो असली खिलाड़ी है भाई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'asraf__rider' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है इसके पास तेल का कुआं है। कुछ का कहना है कि ये तो असली छपरी है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article