वायरल न्यूज़

Viral Video: व्यूज के चक्कर में हद पार, माथा पर लगाकर खाने लगा 'मवेशियों वाला भूसा', नजारा देख उड़े लोगों के होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने व्यूज के लिए सारी हदें पार करते हुए 'मवेशियों वाला भूसा' खा रहा था।

Image

ये तो हद है... (तस्वीर साभार- @Rudhrayadav001)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं आज कल सोशल मीडिया पर हर कोई फेमस होना चाहता है। लिहाजा, लोग तरह-तरह के एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) शेयर करते रहते हैं। कुछ लोग इसके जरिए पॉपुलर भी हो रहे हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो व्यूज के चक्कर में सारी हदें पार कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक बार फिर लोगों के सामने ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर सबकी बोलती बंद हो गई। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स 'मवेशियों वाला भूसा' खा रहा था। सुनकर जरूर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, नजारा देखने बाद दिमाग घूम जाएगा।

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। कई लोग तो काफी गंदी-गंदी हरकत करके सबको चौंका देते हैं। जबकि, कुछ लोग ऐसी-ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स के हाथ में 'मवेशियों वाला भूसा' है। जिस तरह जानवरों के लिए सानी लगाते हैं उसी तरह उसने भूसे को तैयार किया है। पहले भूसे को वो अपने माथे से लगाता है और फिर लड्डू बनाकर खाना शुरू कर देता है। जिस तरह वह भूखा खाता है उसे देखकर सब हैरान रह गए। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोगों को तो इस सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। एक्स पर इस हाहाकारी वीडियो को '@Rudhrayadav001' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर लाखों वीडियो व्यूज अब तक आ चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस तरह कौन खाता है भाई? कुछ का कहना है कि इसने तो सारी हदें पार कर दी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article