वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी का तगड़ा तोड़! बंदे ने भैंस की पूंछ में ही बांध दिया पंखा, लोग बोले- 'इसे तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए'

Viral Video: भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा अनोखा देसी जुगाड़ लगाया कि देखने वाले भी दंग रह गए।

Image

गर्मी से बचने के लिए अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @therollercoaster__)

Viral Video: भारत को 'जुगाड़ की भूमि' ऐसे ही नहीं कहा जाता? यहां जब किसी समस्या का समाधान किसी टेक्नोलॉजी के पास नहीं होता, तब देश के लोग अपना दिमाग लगाकर ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) निकाल लेते हैं कि बड़ेृ-बड़े इंजानियर्स भी हैरान रह जाएं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने ऐसा अतरंगी जुगाड़ भिड़ाया, जिसके बार में हम आप शायद ही सोच सकते हैं। आलम ये है कि इस जुगाड़ पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुले आंगन में जमीन पर बिछौना लगाकर बड़े आराम से लेटा हुआ है। अब गर्मी के मौसम में आराम के साथ ठंडी हवा भी चाहिए, लेकिन बंदे ने इसके लिए कोई पंखा या कूलर चालू नहीं किया। शख्स ने पास ही खड़ी अपनी भैंस की पूंछ पर एक हाथ वाला पंखा बांध दिया। जैसे-जैसे भैंस अपनी पूंछ हिलाती है, शख्स तक ठंडी-ठंडी हवा आराम से पहुंचती रहती है। शख्स आराम से लेटा हुआ है और बिना किसी मेहनत के हवा का आनंद ले रहा है। जिस तरह शख्स का स्वैग था उसे देखकर लोग हैरान रह गए। देखें वीडियो...

    नेक्स्ट लेवल का जुगाड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये जुगाड़ तो नेक्स्ट लेवल का है। कई लोगों को तो इस जुगाड़ पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को therollercoaster नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली 100% नेचुरल एयर कंडीशनर, ना बिजली का बिल ना मेंटेनेंस का झंझट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत से बाहर यह दिमाग नहीं जाना चाहिए, यह तो अगला नोबेल पुरस्कार विजेता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article