वायरल न्यूज़

'सुपरमैन' भी हैरान...सिर पर बाइक उठाकर सीधे चढ़ गया बस की छत पर, दिल थामकर देखें Viral VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर 'देशी जुगाड़' और ताकत का एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक शख्स भारी-भरकम बाइक को अपने सिर पर उठाकर सीढ़ी के सहारे सीधे बस की छत पर पहुंचा देता है।

Image

इंसान है या हल्क...(तस्वीर साभार-@anup.9294)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल जीतने वाले होते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अगर आप सोचते हैं कि भारी-भरकम वजन उठाने के लिए जिम और सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है, तो यह वीडियो आपका नजरिया बदल देगा। क्योंकि, जिस अंदाज में एक शख्स भारी भरकम बाइक को सिर पर उठाकर बस के ऊपर पहुंचाता है, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही सहज अंदाज में एक बाइक को अपने सिर पर उठाता है। इतना ही नहीं, वह बिना किसी हिचकिचाहट और डगमगाए, बस के पीछे लगी पतली सी लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने लगता है। बस की छत पर खड़े दो अन्य लोग बाइक को संभालने का इंतजार करते हैं, लेकिन यह 'देसी बाहुबली' अकेले ही बाइक को छत तक पहुंचा देता है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए। तो आप भी पहले देखें ये वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस खतरनाक और अनोखे कारनामे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वहीं, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को anup.9294 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे किसी जिम की जरूरत नहीं, यह तो असली बाहुबली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओलंपिक में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल यही लाएगा। हालांकि, कई यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा स्टंट जोखिम भरा हो सकता है और इसे बिना सुरक्षा उपायों के नहीं करना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article