वायरल न्यूज़

Video: सिर पर बकेट रख प्रैंक करने चला था शख्स, लड़की ने कुछ ऐसा किया उल्टी पड़ गई चाल..

इस प्रैंक वीडियो में, एक महिला ने चालाकी से बकेट प्रैंक को उलट दिया। जब एक व्यक्ति ने बकेट उसके सिर पर रखा, उसने तुरंत भी बकेट अपने सिर पर रख लिया, इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक है।

Image

बकेट प्रैंक का शानदार वीडियो (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकेट रख प्रैंक कर रहा था शख्स
  • लड़की ने पलट दी बाजी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bucket Prank Video: सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। एक ऐसे ही वीडियो में, एक व्यक्ति महिलाओं को बकेट थमाकर और फिर पास जा रहे आदमी के सिर पर एक बकेट रखकर भाग जाता है। शुरूवात में यह प्रैंक सफल नजर आ रहा था, लेकिन एक महिला ने अपनी स्मार्टनेस का परिचय देकर सब कुछ बदल दिया। जैसे ही महिला को बकेट सौंपा गया, उसने तुरंत खुद भी बकेट अपने सिर पर रख लिया।

ये भी पढ़ें -

जब प्रैंक करने वाला व्यक्ति उस लंबे आदमी के सिर पर बकेट रखकर भागा, तो संबंध में वह महिला कपूर होकर बकेट छोड़ने के बजाय चतुराई से व्यवहार किया। उसने तुरंत उस बकेट को अपने सिर पर रखकर स्थिति को उलट दिया। इससे लंबा आदमी काफी भ्रमित हुआ और उसे लगा कि कोई तीसरा व्यक्ति उनके साथ मजाक कर रहा है। इससे उसे गुस्सा करने का मौका नहीं मिला और प्रैंक करने वाला खुद ही हैरान रह गया।

बकेट प्रैंक का शानदार वीडियो

वीडियो में यह देखा गया कि इस बार लड़कियों ने अपने दिमाग का सही इस्तेमाल किया और प्रैंक करने वाले की योजना को नाकाम कर दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें लाखों व्यूज आए। यूजर्स ने उस महिला की प्रशंसा की और उसे बुद्धिमान कहा, जिससे यह साबित हुआ कि कभी-कभी प्रैंक करने वाले को भी उल्टा करना संभव है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article