गाड़ी चलाते वक्त लोग सड़क पर खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते। चाहे इससे उनकी जान खतरे में ही क्यों ना पड़ जाए फिर भी वे जान हथेली पर रखकर अपनी कलाबाजी दिखाते रहेंगे। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी स्कूटी पर बैठकर पैंतरेबाजी दिखा रहा है।
स्कूटी से स्टंट दिखा रहे युवक का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि युवक अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा हुआ है। उसने स्कूटी के हैंडल से अपने दोनों हाथ हटा लिए हैं और उसकी स्कूटी सड़क पर तेज रफ्तार में फर्राटे भर रही है। इस दौरान युवक ने ना तो हेलमेट लगाया है और ना ही वह किसी भी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहा है। यहां तक कि वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालकर चल रहा है।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ के गोमती नगर का बताया जा रहा है यह वीडियो
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @khurpenchh नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में फन मॉल के सामने का है। जहां एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर पालथी मारकर आराम से बैठा अपनी स्कूटी चला रहा है।
वीडियो देख लोग कर रहे युवक पर कार्रवाई की मांग
शख्स के इस कलाबाजी का वीडियो उसके ही सामने से गुजर रहे एक वाहन सवार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) को देखने बाद लोग उस स्टंटबाज युवक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं और वीडियो पर तीखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
