वायरल न्यूज़

Viral Video: गहरे गड्ढे में गिर गया था हिरण का बच्चा, फिर युवक ने अपनी जान पर खेलकर ऐसे बचाई जिंदगी, लोग कर रहे तारीफ

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो शायद हिरण के बच्चे को बचाना मुश्किल हो जाता। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब युवक एक रस्सी पर लटककर हिरण के बच्चे को बचाने पहुंचता है।

Image

शख्स ने बचाई हिरण के बच्चे की जान (फोटो- एक्स)

Viral Video: केरल से एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स अपनी जान पर खेलकर एक हिरण के बच्चे की जान बचा रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हिरण का बच्चे किसी गड्ढे में गिर जाता है। वह अपनी जिंदगी और मौत से जूझता ही रहता है कि एक शख्स उसको बचाने पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि शख्स पूरी बहादुरी से उसे गहरे गड्ढे से बाहर निकालता है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो शायद हिरण के बच्चे को बचाना मुश्किल हो जाता। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब युवक एक रस्सी पर लटककर हिरण के बच्चे को बचाने पहुंचता है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि हिरण का बच्चा बेसुध अवस्था में पहुंच चुका होता है। पहली नजर में लगता है कि वह मर चुका है, क्योंकि उसकी बॉडी पानी के ऊपर तैर रही होती है। देखें वीडियो-

हालांकि, शख्स रस्सी के सहारे उस गड्ढे से हिरण के बच्चे को खींचकर बाहर लाता है। खबर के अनुसार, वह हिरण को सीपीआर भी देता है। बता दें कि शख्स एक प्रोफेशनल एनिमल रेस्कयूअर है। शख्स का नाम लीजो है। वीडियो को एक्स पर @upcopsachin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'अद्भुत. ये केरल के लीजो हैं, इन्होंने स्वयं का जीवन खतरे में डालकर एक हिरण के बच्चे को गहरे गड्ढे से बाहर निकाला। सैल्यूट’

इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है. इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट कर लीजो की खूब तारीफ भी की है कि कैसे उन्होंने इंसानियत दिखाई और एक हिरण के बच्चे को बचाने के लिए खुद की जान खतरे में डाल ली. एक यूजर ने लिखा है कि ‘ये इंसानियत की एक मिसाल है’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है ‘बिग सैल्यूट है लीजो भाई को’.

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article