शहर

Delhi AQI Today: दिल्ली में सांस लेना हुआ दूभर, आज AQI 348 दर्ज, कई इलाकों में हालात 'गंभीर'

Delhi AQI Today: शनिवार, 14 नवंबर 2026 को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 348 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं कई इलाकों में हवा 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गई है।

Image

7 इलाकों में हालात गंभीर श्रेणी में

Photo : PTI

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा का कहर लगातार जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज शनिवार, 14 नवंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 348 दर्ज किया गया, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, कल राजधानी का औसत AQI 373 दर्ज किया गया था, जिसकी तुलना में आंशिक कमी जरूर आई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

राजधानी के प्रमुख इलाकों का हाल

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' बनी हुई है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार प्रमुख इलाकों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • आनंद विहार: 379
  • चांदनी चौक: 392
  • बवाना: 389
  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 398
  • CRRI मथुरा रोड: 387
  • जहांगीरपुरी: 383
  • JNU: 390
  • एनएसआईटी द्वारका: 385
  • एनएसयूटी जफरपुर: 397
  • पंजाबी बाग: 393
  • तालकटोरा गार्डन: 385
  • विवेक विहार: 392
  • वजीरपुर: 371
इसके अलावा अलीपुर (370), आया नगर (358), बुराड़ी (360), दिलशाद गार्डन (374), मुंडका (361), नरेला (360), रोहिणी (366), सोनिया विहार (368) और वसुंधरा एनक्लेव (359) में भी हवा इसी श्रेणी में है।

इन इलाकों में हवा पहुंची 'गंभीर' श्रेणी में

शहर के कई ऐसे इलाके भी हैं जहां प्रदूषण का स्तर खतरनाक हद तक बढ़ चुका है और AQI 400 के पार यानी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है:

  • IIT दिल्ली: 419
  • ITO: 415
  • नॉर्थ कैंपस DU: 421
  • NIH नरेला: 429
  • पूसा: 415
  • DTU: 403
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 410

CPCB के अनुसार AQI के मानक और स्वास्थ्य पर असर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने AQI को हवा की शुद्धता और सेहत पर पड़ने वाले असर के आधार पर कुल छह श्रेणियों में बांटा है। इसके अनुसार, 0 से 50 के बीच का AQI 'अच्छा' माना जाता है, जिसका सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। 51 से 100 के स्तर को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया है, जिससे बेहद संवेदनशील लोगों को सांस लेने में हल्की असुविधा हो सकती है। इसके बाद 101 से 200 तक की हवा 'मध्यम' कहलाती है, जो अस्थमा, फेफड़ों और दिल के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

प्रदूषण का स्तर और बढ़ने पर 201 से 300 के बीच के AQI को 'खराब' माना जाता है, जिसमें लंबे समय तक रहने पर आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। जब यह आंकड़ा 301 से 400 के बीच पहुंचता है, तो हवा 'बेहद खराब' हो जाती है और इससे सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अंत में, 401 से 500 या उससे ऊपर के स्तर को 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है, जो न केवल पहले से बीमार लोगों के लिए गंभीर हालात पैदा कर सकता है, बल्कि पूरी तरह स्वस्थ व्यक्तियों की सेहत को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article