वायरल न्यूज़

Viral Video: बारिश में शख्स ने अपने हाथों में उठाए बाघ के बच्चे! इंसान और जानवर के बीच भरोसे ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बारिश में बाघ के बच्चे को अपने हाथों से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है। इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

इंसान और जानवर के बीच अटूट भरोसा (तस्वीर साभार- @GuGi263)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे।इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होंगे। कुछ नजारे ऐसे भी होंगे, जिन्हें देखकर चौंक जाते होंगे। जबकि, कुछ नजारों को देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पाते होंगे। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में जिस तरह एक शख्स ने बारिश में बाघ के बच्चों को अपने हाथों में उठाया, उसने इंसान और जानवर के बीच भरोसे को कायम किया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

आमतौर पर इंसान जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। खासकर, बड़े जानवरों के नजदीक तो कोई जाना भी नहीं चाहता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानवरों से भी दोस्ती कर लेते हैं और दोनों एक-दूसरे पर भरोसा भी करने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, बाघ अपने बच्चों के साथ बारिश में भींग रहा था। ऐसे में एक शख्स अपने हाथों से बाघ के बच्चों को उठाकर सुरक्षित जगह पर रखता है। जिस तरह का वहां नजारा था उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

नजारे ने जीता दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दोनों के बीच गजब का भरोसा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '@GuGi263' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दिए हैं। कुछ का कहना है कि इस नजारे ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि इंसान और जानवर के बीच गहरी दोस्ती का मिसाल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article