वायरल न्यूज़

Viral: शेर की सवारी करना चाहता था शख्स, फिर 'जंगल के राजा' ने दिखा दी औकात, वीडियो देख सहम जाएंगे

Lion Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर के साथ मस्ती करना चाह रहा था। लेकिन, 'जंगल के राजा' ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोग दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

शेर से पंगा लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर के साथ मस्ती करना चाह रहा था शख्स
  • 'जंगल के राजा' ने हवा कर दी टाइट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके जान तक की बाजी लगा देते हैं। कईयों के साथ तो अनहोनी घटना भी घट चुकी है। इसके बावजूद लोग समझने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको हजारों-लाखों वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स शेर की सवारी करना चाह रहा था। लेकिन, उसकी ऐसी हालत हई, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। खासकर, बड़े-बड़े जानवरों के आस-पास तो कोई भटकना भी नहीं चाहता। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानबूझकर उनसे पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, कई बार ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस शॉकिंग वीडियो (Today Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मजे लेने के लिए शेर की सवारी करना चाहता है। जैसे ही शख्स के ऊपर बैठता है, 'जंगल का राजा' भड़क जाता है और फिर उसे दौड़ना शुरू कर देता है। बेचारा अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगता है। लेकिन, शेर भी पीछा करते ही रहता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आप भी दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mian_azhar_lionking' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेचारे की जान बच गई। किसी का कहना है कि शेर ने शख्स को उसकी औकात दिखा दी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article