वायरल न्यूज़

Viral Video: 16 साल के भारतीय लड़के ने कमरे में बना दी ऐसी चीज, देखकर लोग बोले- 'ये तो आयरमैन निकला'

Viral Video: 16 वर्षीय भारतीय टेक क्रिएटर ने अपने कमरे के लिए 'जार्विस' जैसा वॉयस-कंट्रोल सिस्टम तैयार किया है। गूगल होम या अमेजन अलेक्सा के उलट, यह सिस्टम पूरी तरह ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के काम करता है।

Image

लड़के का अनोखा कमाल (तस्वीर साभार- @the_coder_16)

Viral Video: हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन' में टोनी स्टार्क का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट 'जार्विस' हर टेक प्रेमी का सपना रहा है- एक ऐसी आवाज, जो आपके एक इशारे पर पूरे घर और लैब को नियंत्रित कर ले। आमतौर पर इसके लिए लोग महंगे स्मार्ट स्पीकर्स और तेज इंटरनेट का सहारा लेते हैं। लेकिन, भारत के एक 16 वर्षीय छात्र ने इस फिल्मी कल्पना को हकीकत में बदलते हुए ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @the_coder_16 नाम से मशहूर 16 वर्षीय टेक क्रिएटर रिदित कुमावत ने अपने कमरे को एक स्मार्ट रूम में तब्दील कर दिया है। रिदित द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में दिखता है कि उनके कमरे के सामान्य स्विचबोर्ड के ठीक बगल में एक छोटा सा कस्टम-बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर माइक्रोकंट्रोलर, रिले मॉड्यूल और एक छोटा स्पीकर फिट किया गया है। रिदित जैसे ही आवाज देता है- 'जार्विस', तो डिवाइस तुरंत जवाब देता है- 'मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?' इसके बाद रिदित के एक-एक कमांड पर कमरे के उपकरण काम करने लगते हैं। वीडियो में रिदित अपने इस देसी जार्विस का लाइव डेमो दिखाते हैं। जब वे कहते हैं 'ऑल लाइट्स ऑफ, तो कमरे की सभी लाइटें बुझ जाती हैं। 'फैन ऑन' कहने पर छत का पंखा चलने लगता है। इस प्रोजेक्ट की सबसे दिलचस्प बात इसके स्मार्ट प्रीसेट मोड्स हैं। जब रिदित 'गुड नाइट बोलते हैं, तो सिस्टम न केवल उन्हें 'गुड नाइट सर' कहकर जवाब देता है, बल्कि कमरे की मुख्य लाइटें बंद करके दीवार पर लगी एक नीली नाइट-लाइट ऑन कर देता है। वहीं, 'स्टडी मोड ऑन' कहते ही पढ़ाई के अनुकूल रोशनी चालू हो जाती है। देखें वीडियो...

लोग कर रहे तारीफ

रिदित का दावा है कि उनका बनाया यह सिस्टम पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है। इसे चलने के लिए न तो Wi-Fi की जरूरत है और न ही किसी क्लाउड सर्वर की। स्थानीय स्तर पर काम करने की वजह से यह बेहद तेज प्रतिक्रिया देता है और यूजर की प्राइवेसी भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लाखों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस पहल की लोग तारीफ भी कर रहे हैं, तो इस मामले पर आपकी क्या राया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article