वायरल न्यूज़

Viral Video: भूख मिटाने के लिए ट्रेन में फर्श से चावल उठाकर खाने लगा शख्स, बेबसी देख पसीज गया लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन में फर्श चावल उठाकर खा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।

Image

ये कैसी बेबसी (तस्वीर साभार- @Renuy703 )

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई ऐसा वीडियो (Today Viral Video) जरूर वायरल होते रहता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। आखिर, आंसू आए भी क्यों ना? क्योंकि, एक शख्स भूख मिटाने के लिए ट्रेन में फर्श से चावल उठाकर खा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा गमगीन हो गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग भावनात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में अपनी भूख मिटाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, कई बार परिस्थिति ऐसी हो जाती है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आप सबने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना भी होगा। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स ट्रेन के अंदर अपनी भूख मिटाने के लिए फर्श पर रखे चावल को उठाकर खा रहा है। जिस तरह शख्स चावल खा रहा था, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे काफी भूख लगी हो। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

बेबसी देख भावुक हुए लोग

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इतना ही नहीं शख्स की बेबसी देखकर आपका दिल भी जरूर पिघल गया होगा। एक्स पर इस वीडियो को '@Renuy703' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोग जहां इंसानियत और मानवता पर सवाल उठा रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि इंसानियत जिंदा रहे, यही दुआ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article