वायरल न्यूज़

Video: इस शख्स पर मेहरबान थे यमराज! लेने आए थे जान पर बिना लिए ही चले गए वापस, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 27, 2022, 11:24 AM IST

Viral Video: वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि शख्स पर यमराज मेहरबान थे, तभी तो वह उसकी जान लेने आए थे और बिना लिए ही वापस चले गए। यदि शख्स की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती तो शायद उसके चीथड़े उड़ गए होते। इस भयंकर दुर्घटना में शख्स की जान भी जा सकती थी।

Image

कार एक्सीडेंट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का वक्त चल रहा था अच्छा
  • भीषण एक्सीडेंट से बचता है शख्स
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Viral Video: इंसान का जब वक्त अच्छा चल रहा होता है तो हर मुसीबत उसके सामने बौनी हो जाती है। भयंकर से भयंकर एक्सीडेंट से भी वह साफ बच निकलता है। कई बार तो एक्सीडेंट होने के बाद भी उसे किसी तरह की कोई खरोंच नहीं आती है। ऐसे ही लोगों को किस्मत का धनी कहा गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि शख्स पर यमराज मेहरबान थे, तभी तो वह उसकी जान लेने आए थे और बिना लिए ही वापस चले गए।

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक सेकंड के अंतर से भयंकर दुर्घटना से बाल बाल बच जाता है। यदि शख्स की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती तो शायद उसके चीथड़े उड़ गए होते। इस भयंकर दुर्घटना में शख्स की जान भी जा सकती थी। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने पीठ पर बैग लटकाए खड़ा है। वह सड़क के किनारे लगी रेलिंग के इस पार खड़ा हुआ है। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शख्स के जूते पर कुछ लग गया है, जिसे वह हटाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसे तनिक भी अहसास नहीं था कि वहां अगले पल क्या होने वाला है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स इसके बाद वहां से थोड़ा आगे बढ़ जाता है। तभी जो होता है, उसे देखकर आपका दिल भी दहल जाएगा। आप देख सकते हैं कि शख्स जैसे ही अपनी जगह से थोड़ा आगे बढ़ता है, वैसे ही वहां पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार आती है और उसी जगह पर आकर रेलिंग को उड़ा देती है, जहां पहले शख्स खड़ा था। इस तेज धमाके से शख्स भी चौंक जाता है। वह इस नजारे को देखकर काफी घबरा भी जाता है। हालांकि, उसकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि वह उस जगह से हट जाता है। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article