वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स का छप्पर फाड़ जुगाड़, बना दिया ऐसा बाहुबली कूलर हीटवेव भी हो जाएगा कूल-कूल

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक धांसू वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाहुबली कूलर बना दिया है। इस कूलर को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @pk24live)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे को देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते? कुछ नजारे जहां दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हिला दिया है। क्योंकि, गर्मी से बचने के लिए एक शख्स जुगाड़ का इस्तेमाल करके बाहुबली कूलर बना दिया। जिसने भी यह कूलर देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इस समय हर जगह भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 से 45 डिग्री पार कर चुका है। हीटवेव के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। जिसने पास AC, कूलर, पंखा है वो तो सीधा उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जुगाड़ का इस्तेमाल करके इन चीजों का निर्माण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए बड़ा ही अनोखा कूलर बनाया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह कूलर 160/60 कमरे को चिल्ड कर देगा। देखें वीडियो...

    जुगाड़ से बनाया बाहुबली कूलर

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हाहाकारी कूलर है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'pk24live' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतन ही नहीं इस वीडियो पर मजे लेते हुए लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह तो बड़ा ही अतरंगी जुगाड़ है। किसी का कहना है कि ऐसा अनोखा कारनाम केवल भारत में ही हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article