वायरल न्यूज़

Viral Video: पहले पीठ पर उठाया बाइक और फिर उस पर बैठ गए लोग, नजारा देख आंखें चौंधिया जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पीठ पर बाइक को उठा लिया और उस पर फिर लोग भी बैठ गए। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

शख्स का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @chhote_raja_678)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों का दिल धड़क उठता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसा अनोखा कारनामा किया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। शख्स ने पहले पीठ पर बाइक को उठाया और फिर उस लोगों को भी बैठा लिया। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

    इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो एक से एक अनोखे कारनामे करते रहते हैं। खासकर, सोशल मीडिया के जमाने में ऐसे लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं, कुछ लोग ऐसा धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स जमीन पर बैठा है और बाइक को पीठ पर उठा रखा है। इतना ही नहीं बार-बारी से उस पर बाइक पर तीन लोग बैठ भी जाते हैं। जिस तरह शख्स ने बैलेंस बना रखा था और हिम्मत दिखाई, उसने सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...

    शख्स का हाहाकारी अंदाज

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये इंसान है या कुछ और। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'chhote_raja_678' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो गर्दा मचा दिया। कुछ लोग शख्स की तुलना हल्क से कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article