वायरल न्यूज़

शख्स ने ढूंढ निकाला रास्ता रोशन करने का गजब तरीका, देसी जुगाड़ का यह Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

अंधेरे में रास्ता दिखाने के लिए एक शख्स ने अपने कुत्तों के सिर पर टॉर्च बांध दी। देसी जुगाड़ का यह मजेदार Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शख्स ने अपने कुत्तों के सिर पर बांध दी टॉर्च, ताकि उसे रास्ता बिल्कुल साफ-साफ दिख सके। (X/@pramodsin1)

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई मजेदार जुगाड़ वायरल होता है तो कभी किसी की अनोखी सोच लोगों को हैरान कर देती है। इन दिनों भी एक ऐसा ही छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 15 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स ने अंधेरे में चलने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कुत्तों के सिर में बांधी गई टॉर्च लाइट लेकिन क्यों?

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि रात का समय है और सड़क पर काफी अंधेरा है। तभी दो कुत्ते दिखाई देते हैं। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही कैमरा पास जाता है तो पता चलता है कि दोनों कुत्तों के सिर पर टॉर्च बांधी गई है। टॉर्च जल रही होती है और उसकी रोशनी आगे की तरफ पड़ रही होती है। कुछ ही सेकंड बाद एक व्यक्ति भी नजर आता है। जिसके सिर पर सामान लदा होता है और दोनों कुत्ते उसके साथ-साथ चल रहे होते हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है जैसे उसने रास्ता साफ दिखाई देने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया है। इससे उसे अलग से टॉर्च पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती और वह अपने दोनों हाथों सामान को संभालकर चल सकता है।

वीडियो देख लोगों ने बताया देसी जुगाड़ का शानदार उदाहरण

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @pramodsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। लोग इस जुगाड़ को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे "देसी इंजीनियरिंग" बताया, तो किसी ने कहा कि ऐसे आइडिया हर किसी के बस की बात नहीं होते। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब कुत्ते सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि रास्ता दिखाने का काम भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article