वायरल न्यूज़

बांदा में 'जुगाड़' से दौड़ रही थी यात्रियों से भरी बस! हेडलाइट गायब, टॉर्च की रोशनी में सफर का VIDEO वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्राइवेट बस रात के अंधेरे में बिना हेडलाइट के सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है। बस को आगे बढ़ाने के लिए टॉर्च की रोशनी का सहारा लिया जा रहा था।

Image

बिना हेडलाइट जुगाड़ से चली बस

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda Video) से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में सड़क पर दौड़ती एक प्राइवेट बस को देखकर लोग हैरान रह गए। वजह थी बस की हेडलाइट का गायब होना। रात के अंधेरे में बस चालक हेडलाइट के बजाय टॉर्च की रोशनी के सहारे बस चलाता नजर आया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, यह बस बांदा-बबेरू मार्ग पर चल रही थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस सड़क पर आगे बढ़ रही है और सामने का रास्ता दिखाने के लिए टॉर्च का इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा है कि उस वक्त बस में यात्री भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर है। रात के समय बिना हेडलाइट के किसी वाहन को सड़क पर चलाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इससे चालक को रास्ता देखने और सामने से आने वाले वाहनों को समय रहते पहचानने में परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर कोई बस इस तरह की स्थिति में सड़क पर चल रही थी, तो नियमित वाहन जांच और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। देखें वीडियो...

    पुलिस ने दिए जांच के आदेश

    वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। बांदा के एसपी पलाश बंसल ने बताया गया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद यदि नियमों का उल्लंघन सामने आता है,तो संबंधित चालक या बस संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। टॉर्च की रोशनी में चलती बस का यह नजारा देखकर कई लोग इसे सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही बता रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article