भारत में दिवाली का त्योहार हो और इसकी खुशियां दुनियाभर में न पहुंचें, ऐसा कैसे हो सकता है। रोशनी के इस पर्व पर भारत में इजरायल के दूतावास ने भी खास अंदाज में लोगों को शुभकामनाएं दीं। एंबेसी की टीम ने हिंदी में 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं' बोलकर भारतीयों को बधाई देने की कोशिश की लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया।
दिवाली पर इजरायल एंबेसी का खास अंदाज
दरअसल, इजरायल एंबेसी ने दिवाली के मौके पर एक रील शेयर की। इसमें एंबेसी की टीम के सदस्य एक-एक करके कैमरे के सामने आते हैं और हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हिंदी के इन शब्दों का सही उच्चारण करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ।
हिंदी के शब्दों ने इजरायलियों को उलझाया
कोई 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं' बोलते हुए अटक गया, तो किसी को शब्दों को सही तरीके से बोलने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उनकी ये प्यारी-सी कोशिश वीडियो को खास बना देती है। हिंदी बोलने की कोशिश के दौरान टीम के सदस्यों के चेहरे पर उत्साह और मुस्कान भी देखने को मिलती है।
हिंदी बोलने की कोशिश ने जीता दिल
वीडियो (Video) की सबसे दिलचस्प बात यह है कि टीम के सदस्य सिर्फ औपचारिक संदेश देने के बजाय हिंदी में शुभकामनाएं देने की कोशिश करते नजर आते हैं। भले ही उच्चारण पूरी तरह सही नहीं हो पाया, लेकिन उनकी कोशिश ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस वीडियो के जरिए इजरायल एंबेसी ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति अपना सम्मान भी जाहिर किया। दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले लोग भी उत्साह से मनाते हैं।
